Thursday, 14 July 2022

 मालूम किसे....

@
माथे  शिकन, या चेहरा चाहे
 तनाव आ जाये
सच को कभी ना बेचिये
लाखों का भाव आ जाये
@
लोगों को तुम हो तौलते
अपनी गरज से आए दिन
मकसद बिना कब पूछते,
जब ना चुनाव आ जाये
@
उनके इशारों में  फिजूल
लाखों लुटा रहे हो क्यूं?
है बात तब,
घर,ईंट, पत्थर से लगाव आ जाये
@
क्या छोड़ क़े कुनबा,
जियोगे जिंदगी, फकीरो की 
अब सोचना, इन फैसलों में
फिर कसाव आ जाये 
@
बारिश भरोसे ये नदी तो,
उफनती रही हरदम 
मालूम किसे  किस  तरफ ढाल 
कहां रिसाव आ जाये
@
सुशील यादव दुर्ग

न्यू आदर्श नगर,जोन 1 स्ट्रीट 3 A
 दुर्ग छत्तीसगढ़
मोबाईल :7000226712

बात तल्ख़ सी
#
मेरी जुबां जब भी फ़िसल जाती है
कुछ बात तल्ख़ सी बस निकल जाती है
#
खामोश हो जीने का मकसद भी क्या
खामोशियाँ गम में बदल जाती है
#
बैसाख या आषाड़ सावन भादो
मजबूरियां मौसम निगल जाती है
#
उसको तराशे  थे हमी जी जान से
हीरे की सूरत अब तो खल जाती है
#
लाखों की  चाहे हो कमाई दौलत
सरकार की नजर आजकल जाती है
##
सुशील यादव
न्यू आदर्श नगर,जोन 1 स्ट्रीट 3 A
दुर्ग छत्तीसगढ़
मोबाईल :7000226712

आजकल जाने क्यों.....
#
एक गलत सोच, आखों की स्याही बदल देता है
समूचे शहर को बारूदी , तबाही बदल देता है
#
फर्क पड़ता नहीं तुम्हारे ऐशो- आराम में तनिक
आंकड़ो की मुनादी ही बस गवाही बदल देता है
#
रिश्तों को निभाना इतना नहीं  आसान आपस 
जुबान की जरा तलखी आवाजाही  बदल देता है
#
मजबूरी ये कि हम बदल नहीं सकते खुद पडोसी
सामने का मुल्क बातों की कड़ाही बदल देता 
#
छीन कर ले जाता था कोई मेरा चैन -करार वही
आजकल जाने क्यों तरीका उगाही बदल देता है
#

उम्र क़े इस पड़ाव में.....
#
दर्द जहाँ मैं टांगा करता, टूटी आज वो खूंटी लगती
सारे संबल सभी आसरे,बिना असर की बूटी लगती
##

लेकर चलना उसी गली में,यादों का भरता हो मेला
बचपन खेल घरोंदे वाले,नाव डूबता रहूँ अकेला
0
अब उम्र क़े इस पड़ाव में, कितनी बातें छूटी  लगती
##
अरमानों जब पँख नहीं थे, आकाश लगा करता छोटा
उड़ने की जब ताकत आई,व्यवधानो ने अक्सर टोका
0
शेष नहीं कुछ कहने जैसा,गुम नगीना  अंगूठी लगती
##
इन बाजुओं का दम है,पहले जैसा आज भी क़ायम
आज भी  मिलने की चाहत,रत्ती भर उत्साह नहीं कम
0
चाहत की अब दुनियां तुझ बिन खाली - खाली झूठी लगती
##
उमंग उजालों की सजती,सदा रहे पहचान दिवाली
मुस्कान बांटते जाना यूँ,तमाशबीन  बजा दे ताली
0
मंहगाई की हाथ थमी हो ,विपदा की लो सूटी लगती
##
सुशील यादव
न्यू आदर्श नगर,जोन 1 स्ट्रीट 3 A
दुर्ग छत्तीसगढ

No comments:

Post a Comment