Friday, 15 July 2022

छोटी उम्र मे


2221 2221 2221 212


छोटी उम्र में बड़ा तजुर्बा.....


जाकर दूर, वापस लौटना, अच्छा नहीं लगा

रिश्तों को, अचानक तोड़ना,अच्छा नहीं लगा

# $#

मातम भी जताने लोग अब इस तरह आ रहे

रस्मों को तराजू-तौलना अच्छा नहीं लगा

# $#

काबिल हो अभी माफी के दीगर बात साहबान

गिरना आसमा तेरा कभी अच्छा नहीं लगा

# $#

तुम सम्हाल लो सल्तनत ये बेखौफ आजकल

कल तो और का है बोलना, अच्छा नहीं लगा

# $#

गम के दौर में कब चलन से बाहर हुआ 'सुशील'

खोटा सिक्का बन के पिघलना अच्छा नहीं लगा

# $#

लाखों तक रटी गिनती, करोड़ कभी सुने कहाँ

छोटी उम्र में बड़ा तजुर्बा, अच्छा नहीं लगा

# $#

अपनी हैसियत अनुसार हम रहते यहाँ कहां

मन का ठोकरों से बहलना अच्छा नहीं लगा

@@

सुशील यादव

न्यू आदर्श नगर zone-1 स्ट्रीट 3

दुर्ग छत्तीसगढ़




No comments:

Post a Comment