Thursday, 15 September 2022

छोड़े हम बैठे होते,,,

 

छोड़े हम बैठे होते,,,,,

संभव हमको दिखता सब,आसान अगर हो जाना
छोड़े हम बैठे होते, बेमतलब  का हकलाना
#
हमको समझे होते,ऊपर से नीचे तक जिस दिन
मुमकिन उस दिन हो जाता,चाहत का और ठिकाना
#
बारिश का मौसम भी,केवल खामोशी से आता  है
यादों के जंगल भीतर तक,  पैरहन भिगा जाना
#
लेकर अपनी सूरत रोनी सी कल से बैठे हैं
खुशियों का लगता, इस दीवाली लौट नहीं आना
#
सुशील यादव

No comments:

Post a Comment