पूछ मेरा ठिकाना बचा
बाढ़ डूबा खजाना बचा
##
खूब पानी भेट जो चढ़ा
शाख कब वो पुराना बचा
##
आंधियां लें उड़ी सादगी
मुफलिसो को सजाना बचा
##
ऐंठ की जब जली रस्सीयां
तिनका- तिनका जमाना बचा
##
क़ोई ना हो किसी से जुदा
हाथ किसके नजराना बचा
##
जिंदगी की क़वायद यही
भागते जां निभाना बचा
## A
यूँ गले भी मिला तो करो
जोश मे कब शर्माना बचा
@@#
No comments:
Post a Comment