गीत
उम्र क़े इस पड़ाव में.....
#
दर्द जहाँ मैं टांगा करता,
टूटी आज वो खूंटी लगती
सारे संबल सभी आसरे,
बिना असर की बूटी लगती
##
लेकर चलना उसी गली में,
यादों का भरता हो मेला
बचपन खेल घरोंदे वाले,
नाव डूबता रहूँ अकेला
0
अब उम्र क़े इस पड़ाव में,
कितनी बातें छूटी लगती
##
अरमानों जब पँख नहीं थे,
आकाश लगा करता छोटा
उड़ने की जब ताकत आई,
व्यवधानो ने अक्सर टोका
0
शेष नहीं कुछ कहने जैसा,
नगीना खोई अंगूठी लगती
##
इन बाजुओं का दम है,
पहले जैसा आज भी क़ायम
आज भी मिलने की चाहत,में
रत्ती भर उत्साह नहीं कम
0
चाहत की अब दुनियां तुझ बिन
खाली - खाली झूठी लगती
##
उमंग उजालों की सजती,
सदा रहे पहचान दिवाली
मुस्कान बांटते जाना यूँ,
तमाशबीन बजा दे ताली
0
मंहगाई की हाथ थमी हो ,
विपदा की लम्बी सूटी लगती
##
सुशील यादव
न्यू आदर्श नगर,जोन 1 स्ट्रीट 3 A
दुर्ग छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment